मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भाजपा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हाल ही में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत प्रेम प्रकाश मध्यानी तथा भाजपा कार्यकर्ता रतन वरल्यानी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस दौरान प्रेम प्रकाश मध्यानी के भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
