रायपुर। सावन माह के अंतिम दिन राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से कबीर नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजिनी, तथा कार्यकर्ता मीना, नेहा, प्रेमा और सुनीता ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया।
