Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त : भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त : भूपेश बघेल

Askcg News September 22, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां महिलाएं मायका का प्यार पाकर खुशी से गद्गद् हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर महिलाओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि तीजा-पोरा माताओं-बहनों की खुशियों और छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारम्परिक त्यौहार है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल सहित परिवार के लोग शामिल हुए। साथ ही खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओें के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए उससे लाभान्वित महिला हितग्राही सरिता साहू, ज्योति मिथलेश, शांति चंद्रा, रेखा साहू, जयंती तथा उर्वशी वर्मा आदि ने भी अपना अनुभव साझा किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरूआत से ही महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। इस कड़ी में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है और इसके लिए कई नई-नई योजनाएं बनाकर कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हित में हो रहे कार्यों के फलस्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है। वे राज्य में आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी संपन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़े तादाद में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है।  इसी तरह वनोपज संग्रहण, बिहान आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से उपलब्ध हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में लाखों महिलाओं को इसका सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनहित में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से उल्लेख किया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Women empowered economically and socially in Chhattisgarh: Bhupesh Baghel

Post navigation

Previous गणपत बटोर रहा सुर्खियां, सामने आया टाइगर का नया लुक
Next व्यापार में किन राशि के जातकों का दिन होगा शुभ, कौन करेगा आज नया डील जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.