Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • राजनीति
  • कैट ने केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल से मुलाकात कर जीएसटी सरलीकरण और आम बजट हेतु आयकर सुझाव वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम से ज्ञापन सौंपा
  • राजनीति

कैट ने केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल से मुलाकात कर जीएसटी सरलीकरण और आम बजट हेतु आयकर सुझाव वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम से ज्ञापन सौंपा

Askcg News February 5, 2023

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि टीम कैट ने आज माननीय अर्जुनराम मेघवाल जी, केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री से मुलाकात कर जीएसटी सरलीकरण तथा आम बजट हेतु आयकर सुझाव हेतु केन्द्रीय वित्तमंत्री माननीया निर्मला सीतारमण के नाम से ज्ञापन सौंपा।

टीम कैट ने बताया कि ज्ञापन में जीएसटी सरलीकरण एवं विसंगतियो तथा आम बजट हेतु आयकर पर सुझाव प्रस्तुत किये जो निम्नानुसार हैः-

जीएसटी सरलीकरण हेतु सुझाव :-

1. एक ही लेनदेन पर दो दो बार ब्याज :- जैसा कि विदित है कि यदि विक्रेता समय पर जीएसटीआर 1/ 3 बी रिर्टन फाईल नहीं करता है, तो उसे देरी से रिर्टन भरने के साथ विलंब शुल्क और ब्याज का भुगतान भी करना पड़ता है एंव चुकी विक्रेता ने समय पर रिटर्न फाईल नही करने पर अगर खरीददार इनपुट क्लेम करता है, तो उसे भी जीएसटीआर 2 बी मे इनपुट नहीं दिखने के कारण ब्याज का भुगतान करना पड़ता है, ऐसी स्थिति मे समान लेनदेन पर दो बार ब्याज लगता है जो की प्राकृतिक नियम के विरुद्व है। अतः आप से निवेदन है, कि विक्रेता देर से रिर्टन भरने की स्थिति में शुल्क के साथ साथ ब्याज भी देतीं है, तो खरीददार के द्वारा इनपुट लेने पर खरीददार से ब्याज नहीं लेना चाहिए।

2. विक्रेता पर ही कार्यवाही की जानी चाहिए :-जैसा कि विदित है, कि यदि विक्रेता जीएसटी रिटर्न फ़ाइल नहीं करता है, तो खरीददार को इनपुट नहीं मिलता है, भले ही उसने इनपुट से सम्बधित सभी नियमां का पालन कर दिया हो, जैसे-विक्रेता को समय पर भुगतान, वस्तु की प्राप्ति आदि परंतु यह देखा जाता है, कि अगर खरीददार ने इनपुट ले लिया है और इनपुट से सम्बधित सभी नियमां का पालन किया है, तो भी विभाग द्वारा विक्रेता रिटर्न फ़ाइल नहीं करने पर खरीददार को ही परेशान किया जाता है, जो कि प्राकृतिक नियम के विरुद्ध है। क्योंकि विक्रेता की गलती के लिए विक्रेता को छोड़ कर खरीददार को पकड़ा जाता है, जिससे विक्रेता को ऐसी गतिविधि करने के लिए और हौसले बुलंद होते जा रही है जो कि सही नहीं है।
आम बजट में आयकर हेतु सुझाव :-

1. खरीदी बिक्री में टीडीएस/टीसीएस जो लग रहा है वह युक्ति संगत नहीं उसमें सुधार होना चाहिए।

2 धारा 80 डी :- जो मेडिक्लेम इंश्योंरेंस से संबधित है। चूंकि वर्तमान में मेडिकल इलाज महंगे हो गये है अतः इसकी सीमा 25,000/- को बढाकर कम से कम 50,000/- की महती जररूत है।

माननीय मंत्री महोदय से मुलाकात में टीम कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, भरत जैन, महेन्द्र बागरोडिया, अवनीत सिंह एवं उदित अग्रवाल आदि।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: CAIT met Union Minister of State Meghwal and handed over memorandum to Finance Minister Nirmala Sitharaman for GST simplification and income tax suggestions for general budget

Post navigation

Previous किसके कारोबार में होगी वृद्धि और नौकरी के लिए कौन जाएगा विदेश, जानिए आज के राशिफल में
Next वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का विप्र युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

संबंधित ख़बर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026
प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 

March 11, 2026
भू-माफियाओं को सरकार का संरक्षण, इसलिए किसान दर-दर भटकने को मजबूरः भावेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भू-माफियाओं को सरकार का संरक्षण, इसलिए किसान दर-दर भटकने को मजबूरः भावेश बघेल

January 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.