आरंग/रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरूद (कुटेला) के रेत घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत कुरूद (कुटेला) के सरपंच ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशासन से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सरपंच द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि जिस स्थान पर अज्ञात शव मिला है, वह आवंटित रेत खदान क्षेत्र है, जहां 24 घंटे चैन माउंटेन मशीनों से खनन कार्य संचालित होता रहता है। ऐसे में घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध रेत खनन को लेकर पहले भी कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पढ़े शिकायत पत्र में क्या कहा गया-


