हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है।
आज का पंचांग
आज विक्रम संवत 2079
मार्गशीर्ष मास
कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि
वार- बुधवार
आज अमावस्या तिथि पूरे दिन पर्यंत रहेगी
विशाखा नक्षत्र रात्रि में 9:37 तक रहेगा
तदुपरांत अनुराधा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा
आज सूर्योदय के समय शोभन योग की स्थिति है
आज चंद्रमा सायं 4:04 तक तुला राशि में चलायमान रहेंगे
तदुपरांत वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे
अमृत काल दोपहर 1:24 से 2:54 तक रहेगा
गोधूलि बेला सायं 5:35 से 5:59 तक रहेगी
राहुकाल दोपहर में 12:24 से 1:45 तक रहेगा
आज सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्धि योग दिवस अमावस्या मार्गशीर्ष अमावस्या बुधवारी अमावस्या है
आज का राशिफल
आज का राशिफल… मेष राशि के जातकों की बढ़ेगी सुख-समृद्धि तो सिंह वालों का होगा प्रमोशन
मेष: शुभ अंक: 7 शुभ रंग: पीला
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। तार्किक संतुलन बनाए रखें। व्यवहार में कुशलता आएगी। पारिवारिक आयोजन में आप शामिल होंगे।
वृषभ: शुभ अंक: 5 शुभ रंग: भूरा
आवश्यक कार्य को सबसे पहले कर लेने की कोशिश करें। भाईचारे की भावना बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचे।
मिथुन: शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा
घर या किसी करीबी रिश्तेदार के घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप शामिल होंगे। सोच का दायरा बढ़ाना होगा। मन से संकोच हटेगा। जीवन में आनंद बना रहेगा।
कर्क: शुभ अंक 2 शुभ रंग: नारंगी
मानसिक दबाव निरंतर बना रहेगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। आर्थिक पक्ष में लाभ की तुलना में खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता से शारीरिक व मानसिक कष्टि हो सकता है।
सिंह: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद
वेतन वृद्धि या प्रमोशन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है| अपने सहकर्मियों से सामंजस्य बनाकर रखें क्योंकि आपका कोई सहयोगी आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।
कन्या: शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बैंगनी
स्वजनों से वाद-विवाद की आशंका रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी।
तुला: शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा
नौकरी या व्यवसाय में आप काफी व्यस्त रहेंगे व आपका यह कड़ा परिश्रम ही आपकी सफलता में सहायक होगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने करने की कोशिश करें।
वृश्चिक: शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पीला
ज़मीन जायदाद एवं प्रोपर्टी के मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है धन लाभ संभव है। आय के नये स्रोत बनने से भी लाभ की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।
धनु: शुभ अंक: 4 शुभ रंग: हरा
चल-अचल सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके पारिवारिक व आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा।
मकर: शुभ अंक:3 शुभ रंग: नारंगी
संघर्ष के बाद धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ : शुभ अंक: 1 शुभ रंग: बोटल ग्रीन
जोड़–तोड़ से कार्य सिद्ध करने में सफल होंगे।आज मनोकूल कार्यसिद्धि हो सकती है। बाहरी लोगों की मदद से व्यीवसाय में प्रगति होगी।
मीन: शुभ अंक: 9 शुभ रंग: आसमानी
आज महत्वपूर्ण कार्यों को सलाह–मशविरा करके आरंभ करें तो हित में रहेगा। आप की लोकप्रियता बढेगी भूमि–भवन के विवाद उभर सकते है।
