रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा निवासी पारस अग्रवाल (पिता महेश अग्रवाल), जो जेसी यूथ कैपिटल से जुड़े हैं, को गोवा और महाराष्ट्र में आयोजित ZTWS (Zone Training Workshop Seminar) ट्रेनिंग प्रोग्राम में ‘बेस्ट आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह चार दिवसीय जोनल स्तर का कार्यक्रम ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ समेत कई राज्यों से चयनित युवाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागी JCI संगठन से जुड़े थे, जिन्होंने विभिन्न नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सेवा संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।
पारस अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मेंटर PPP HFR श्री राजेश अग्रवाल को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।
