Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बच्चों का संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी: तेजकुंवर नेताम
  • छत्तीसगढ़

बच्चों का संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी: तेजकुंवर नेताम

Askcg News November 14, 2022

राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बाल अधिकार विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा तेजकुंवर नेताम मौजूद रहीं। उन्होंने प्रदेशभर से आये प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर करना आवश्यक है और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार, प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न के मामले की एफआईआर दर्ज करते हुए इन मामलों की जांच शीघ्रता व गंभीरता से करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण की जिम्मेदारी न केवल उनके माता-पिता व समाज बल्कि इस दिशा में कार्य कर रहे सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन में महिलाओं, बच्चों, वृद्ध व असहायजनों की सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में पुलिस विभाग द्वारा लगातार कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। आज के इस बदलते परिवेश में पुलिस के लिए नित नई चुनौतियां सामने आ रही है और पुलिस का चेहरा बच्चों के मन में भयभीत करने वाला नहीं होना चाहिए। बच्चों के विकास के लिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुपोषण जरूरी है। आजकल सोशल मीडिया में बच्चे ज्यादातर समय बिताने लगे हैं। अतः यह जरूरी है कि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जाकर सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग बारे में समझाया जाये।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ यूनिसेफ प्रमुख जोब जकारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे न व्यय है और न ही किसी पर बोझ हैं, बल्कि वे देश के निवेश हैं, जो आगे चलकर देश को आर्थिक व सामाजिक रूप मजबूत करते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित चाईल्ड फ्रेण्डली थाना का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य हैं, जहां चाईल्ड फ्रेण्डली थाना पेपर में नहीं अपितु भौतिक रूप से संचालित है। थाना प्रभारी द्वारा समय-समय ग्रामों में भ्रमण करने पर बच्चे पुलिस के प्रति आकर्षित हों एवं उनके मन में पुलिस का भय कम हो सके।

पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी सुशील चंद्र द्विवेदी ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से ही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बाल संरक्षण की दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है और इसमें वर्ष 2016 में बड़ा बदलाव आया जब यूनिसेफ के साथ मिलकर पुलिस मुख्यालय में बाल अधिकार सेल का गठन किया गया और तब से लेकर बाल अधिकार संरक्षण पर यूनिसेफ के साथ पुलिस विभाग की साझेदारी निरंतर जारी है। पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी डॉ. संजीव शुक्ला ने कार्यक्रम में आये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस, यूनिसेफ एवं सीएसजे, द्वारा अधिकार बाल संरक्षण विषय पर संयुक्त रूप से तैयार किये गये 8 ऑनलाईन माड्यूल तथा चाईल्ड फ्रेण्डली थाना व गुड टच बैड टच विषय पर फिल्माये गये 2 लघु फिल्म लांच किये गये एवं बाल कानून एवं प्रक्रियाएं पुस्तिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। प्रदेशभर से आये पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा एनजीओ के प्रतिनिधि एवं एचएनएलयू के छात्र-छात्रायें सहित कुल 150 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक मिलना कुर्रे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, वाय.पी. सिंह, पूजा अग्रवाल, यू.बी.एस. चौहान, यूनिसेफ से गीतांजलि एवं पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Protection of children is everyone's moral responsibility: Tejkunwar Netam

Post navigation

Previous बाल दिवस समारोह में पढ़वैया योजना का शुभारंभ कर सीएम बघेल ने कहा- खूब पढ़िये, खूब खेलिये और समय का सदुपयोग करिये
Next दिल्ली में सजा छत्तीसगढ़ का पवेलियन, 27 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ आगाज

संबंधित ख़बर

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान
  • छत्तीसगढ़

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान

August 3, 2026
26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले
  • छत्तीसगढ़

26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले

August 1, 2026
ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग

July 31, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान
  • छत्तीसगढ़

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान

August 3, 2026
26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले
  • छत्तीसगढ़

26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले

August 1, 2026
ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग

July 31, 2026
वैश्विक सहभागिता और उत्कृष्ट शोध के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में IEEE KalingaConf 2026 का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

वैश्विक सहभागिता और उत्कृष्ट शोध के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में IEEE KalingaConf 2026 का सफल समापन

July 29, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.