Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • कौन करेगा नए बिजनेस की प्लानिंग और किसकी आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानिए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

कौन करेगा नए बिजनेस की प्लानिंग और किसकी आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानिए आज के राशिफल में

Askcg News December 18, 2023

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में किसी नई रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने जिम्मेदारियां को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको संतान से उसके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में लोगों का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी कोई नई साझेदारी हो सकती है, लेकिन आप यदि अपने घर, मकान आदि के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी कारण से विराम लग सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में अच्छा साबित होगा। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आप किसी बात को लेकर बेवजह ना उलझें। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो भी आप उसे टालने की कोशिश करें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगा। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। परिवार में सभी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ा निर्णय समय से लें। मित्रों व रिश्तेदार से आप यदि कोई आर्थिक मदद मांग रहे थे, तो वह भी मिल सकती है, लेकिन आपने यदि कुछ पुराने कर्ज लिए थे, तो आपको उन्हें उतारने की पूरी कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोचा है, तो आपके लिए अच्छा रहेगा और उसके परिणाम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके से कोई गलती होगी, तो उसके लिए भी आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें। किसी की कहासुनी बातों में ना आए। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप लेनदेन में स्पष्टता बनाएं रखें और लिखा पढ़ी करके रखें। यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपको उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी काम को लेकर रणनीति बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सीनियर से बातचीत अवश्य करनी होगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ रहने के कारण समझ नहीं आएगा। कारोबार में यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का सोचा है, तो उसे आप स्थगित कर दें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों को आप ध्यान से सुने, क्योंकि उन पर अमल अवश्य करें। आपके भाइयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

मकर- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके परिवार में कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण परिवार में माहौल समस्याओं से भरा रहेगा और आपको परेशानी होने के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की इच्छा रख रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपको परिवार में किसी समस्या के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को बहुत ही सोच विचारकर योजनाएं बनानी होगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए मकान और वाहन आदि को खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी खत्म होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपका पीछा छूटेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पडऩे से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं, नहीं तो कोई गलती के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी और दोनों डिनर डेट पर जा सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को ला सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will plan new business and whose financial condition will improve

Post navigation

Previous राजधानी में 1 से 6 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, एडवाइजरी जारी
Next तेज रफ्तार कार ने बच्चों और महिला को रौंदा

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.