Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सालेम स्कूल, एनआईटी, संतोषी नगर सहित राजधानी में 75 ठेले हुए जब्त
  • छत्तीसगढ़

सालेम स्कूल, एनआईटी, संतोषी नगर सहित राजधानी में 75 ठेले हुए जब्त

Askcg News December 6, 2023

रायपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बुलडोजर की एंट्री हो गई है। मंगलवार को शहर के सालेम स्कूल, एनआइटी, संतोषी नगर सहित कई क्षेत्रों में अवैध चौपाटियों और ठेले-गुमटियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान सालेम स्कूल के पास से लगभग 35 ठेलों को जब्त किया गया और सड़क पर यातायात सुव्यवस्थित किया गया।

वहीं, एक दिन पहले ही सालेम स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर अवैध चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने बताया कि यहां अवैध चौपाटी की वजह से गाली-गलौच आम बात हो गई थी। लोग बाउंड्रीवाल कूदकर स्कूल परिसर के अंदर आ जाते थे और शराबखोरी भी होती थी। साथ ही बच्चों को स्कूल से निकलने के दौरान असामाजिक तत्वों की छींटाकशी का सामना भी करना पड़ता था।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार देर शाम बैठक ली और सभी अफसरों को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अवैध चौपाटियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 40 अवैध ठेले गुमटियों को जब्त किया गया। यानी मंगलवार शाम तक कुल मिलाकर लगभग 75 ठेले गुमटियों पर कार्रवाई की गई।

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि इस संदर्भ में कलेक्टर, एसएसपी, निगम, महापौर से शिकायत की गई थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सत्ता बदलते ही ठीक अगले ही दिन प्रशासन ने इसकी सुध ली और कार्रवाई की है।

रात में 11 बजे बंद हो जाएंगी दुकानें
राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने मंगलवार को शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

अवैध चखना सेंटरों पर भी कार्रवाई
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से आबकारी विभाग को अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद आबकारी विभाग द्वारा फाफाडीह, तेलीबांधा, आश्रम सहित कई क्षेत्रों में अवैध चखना सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: 75 carts seized in the capital including Salem School NIT Santoshi Nagar

Post navigation

Previous देशभर के 12 सांसदों ने दिया इस्तीफा, शनिवार को तीन राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर
Next आज का दिन किसके लिए होगा परोपकारी और कौन जुड़ेगा धार्मिक कार्याें से, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.